फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   trees are fall down due to heavy win d and rain also loss in mangos garden

तेज आंधी बारिश से पेड़ गिरे, आम के बागों में नुकसान, गर्मी से मिली राहत

Mon, 08 Jun 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
trees are fall down due to heavy win d and rain also  loss in mangos garden
बारिश के चलते भट्ठे पर पाथी गईं ईंट पानी में नष्ट हो गईं। - फोटो : KITHOR
मेरठ। आंधी व बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश से पेड़ गिर गए तो कहीं आम की फसल को नुकसान पहुंचा। मवाना, बहसूमा आदि क्षेत्रों में बहुत हल्कि बारिश हुई। जबकि परीक्षितगढ़ में आंधी से काफी नुकसान देखा जा रहा है।
विज्ञापन

किसान सुबोध दीवार के नीचे आने से उसके पैर की हड्डी टूट गई। घायल को मवाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ग्राम आसिफाबाद मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं, कुछ जगह टीन शेड, छप्पर आदि उड़ गए। मौसम से आम की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर, आसिफाबाद, खटकी, चितमानाशेरपुर, पूठी, रामनगर, खजूरी आदि में आंधी से अनेक पेड़ टूट गए। वहीं, बहसूमा क्षेत्र में रविवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को गर्मी में से हाल बेहाल कर दिया। जबकि आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। रविवार को पूरे दिन चिलचिलाती धूप निकलती रही। वहीं, मवाना क्षेत्र में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जिसने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि शाम के समय फिर से लोग उमस महसूस करने लगे। करीब 11 बजे मौसम में बदलाव हुआ। हालांकि हल्कि बारिश क्षेत्र में हुई। दूसरी ओर माछरा, मुंडाली क्षेत्र में बारिश से ईंट भट्ठे पर कच्ची ईंट खराब हो गईं। किसान जितेंद्र कुमार, पवन कुमार, प्रमोद, राकेश आदि ने बताया कि इस बारिश से किसान को फायदा हुआ है अब गन्ना, मक्का, चारा, धान आदि की सिंचाई चल रही हैं। वहीं, क्षेत्र में कई ईंट भट्ठों पर जरूर नुकसान हुआ। वहां तैयार की गई कच्ची ईंट पानी में नष्ट हो गईं। भट्ठा संचालक वीर सिंह तोमर के मुताबिक अचानक आई बारिश से काफी नुकसान हुआ है। वहीं, हवा से आम के बागों में भी नुकसान देखा गया है।

रविवार सुबह आई आंधी में टूटकर सड़क पर गिरा पेड़।

रविवार सुबह आई आंधी में टूटकर सड़क पर गिरा पेड़।- फोटो : PARIKESHGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed