{"_id":"6afc7d95308c9b608f0e8670","slug":"tree-standing-on-the-field-boundary-cut-down-complaint-filed-with-the-sdm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114246-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेत की मेढ़ पर खड़ा पेड़ काटा, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेत की मेढ़ पर खड़ा पेड़ काटा, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला छावनी में खेत की मेढ़ पर खड़ा पेड़ रात में काट दिया गया। मामले में अशोक कुमार सैनी ने सभासद समेत पांच नामजद और आठ-दस अज्ञात लोगों पर पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता अशोक कुमार सैनी ने बताया कि उसके खेत की मेढ़ पर जामुन का काफी पुराना पेड़ खड़ा था। आरोप है कि एक नवंबर की रात आठ-दस लोगों ने स्वचालित इलेक्ट्रिक आरे से पेड़ काट दिया। आरे की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी कटे पेड़ को छोड़कर भाग गए। शिकायतकर्ता ने पेड़ काटने के पीछे खेत के पास स्थित सिंचाई विभाग की सरकारी नाली पर कब्जा कर रास्ता बनाने की मंशा जताई है। उसका आरोप है कि नाली को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।
अशोक कुमार ने बताया कि नगर पालिका पूर्व में पत्र जारी कर स्पष्ट कर चुकी है कि उक्त नाली सिंचाई विभाग के अधीन है और नगर पालिका का उससे कोई संबंध नहीं है। पीड़ित ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर पेड़ काटने और सरकारी नाली से छेड़छाड़ के आरोपों में कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने थाना पुलिस और राजस्व टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।