Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tree falls on road; police get it removed and restore smooth traffic flow

Meerut News: सड़क पर गिरा पेड़, पुलिस ने हटवाकर सुचारु कराया यातायात

Sun, 01 Nov 2026 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Tree falls on road; police get it removed and restore smooth traffic flow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। तारापुर मुख्य मार्ग पर बामनौली के पास देर रात पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना रात करीब 2:30 बजे की है। सड़क पर पेड़ पड़ा होने के कारण वाहनों का आवागमन रुक गया और कई वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ा।


इसी दौरान पीआरवी-112 में तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटवाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। रात के अंधेरे में सड़क पर पेड़ पड़ा होने से तेज गति से आने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। समय रहते पेड़ हटने से वाहन चालकों को राहत मिली और संभावित हादसा टल गया।-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed