फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Treat others as you wish to be treated: Swami Anantanand

जैसा व्यवहार स्वयं चाहें, वैसा ही दूसरों से करे : स्वामी अनंतानंद

Sat, 07 Mar 2026 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Treat others as you wish to be treated: Swami Anantanand
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। महिला शक्ति संस्थान की ओर से मंगल पांडे नगर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को भागवत महापुराण पर तात्विक ज्ञान साझा किया गया। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने कहा कि जैसा व्यवहार हमें स्वयं के लिए पसंद हो, वैसा ही दूसरों के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को चार सामर्थ्य प्राप्त हैं। जीवन, कर्म, अर्थ और भोग।

स्वामी अनंतानंद ने बताया कि इन सामर्थ्यों के दो फल हो सकते हैं। अनुकूलता की प्राप्ति (स्वर्ग) या मोक्ष की प्राप्ति (अपवर्ग)। कथा व्यास ने कहा कि जीवन की सिद्धि कर्म नहीं, बल्कि तत्व की जिज्ञासा है। तत्व वह ज्ञान है, जिसमें कोई भेद नहीं होता। उन्होंने बताया कि भागवत पुराण में 12 स्कंध, 335 अध्याय और 18000 श्लोक हैं। इसमें भगवान के 24 अवतारों और 13 कथाएं समाहित हैं। उन्होंने कहा कि विपत्ति और संपत्ति दोनों में भगवान का स्मरण बना रहे। कार्यक्रम में व्यास पूजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed