{"_id":"5ca12cddbdec221441198b54","slug":"traveler-on-the-highway-to-save-the-drunken-traveler","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी को बचाने के चक्कर में हाईवे पर पलटी ट्रेवलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी को बचाने के चक्कर में हाईवे पर पलटी ट्रेवलर
Mon, 01 Apr 2019 03:40 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Mon, 01 Apr 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में मंदिर की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में हिस्सा लेकर हरियाणा के झज्जर जा रही ट्रेवलर (मिनी बस) रविवार रात हाईवे स्थित सिवाया गांव के सामने एक शराबी युवक को बचाने के चक्कर में पलट गई। एक्सल टूटने से सभी यात्री ट्रेवलर के नीचे फंस गए, जिसके बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दो बच्चियों समेत 15 यात्रियों को निकालकर टोल एंबुलेंस की मदद से मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया।
दौराला पुलिस के अनुसार झज्जर के गांव हुमायूंपुर निवासी महेश ट्रेवलर लेकर हरिद्वार से झज्जर जा रहा था। जिसमें शिक्षक नरेंद्र कुमार पत्नी ममता रानी, बेटी रितिका व दीपू, हरीश और उनकी पत्नी हर्ष समेत 15 यात्री सवार थे। रात करीब नौ बजे एनएच-58 पर सिवाया गांव के सामने ग्रामीण प्रदीप उपाध्याय सड़क पार कर रहा था। इस दौरान वहां से ट्रेवलर लेकर गुजर रहे चालक महेश ने प्रदीप को बचाने के चक्कर में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। तेज गति से दौड़ रही ट्रेवलर के अचानक ब्रेक लगने पर एक्सल टूट गए और वह हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े और घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया। ग्राम प्रधान जितेंद्र ने ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दौराला पुलिस व टोल एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हाईवे पर एक तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद टोल कर्मियों द्वारा क्रेन से ट्रेवलर को हाईवे से हटवाया। उसके बाद यातायात सुचारु हो पाया।
ये हुए घायल
दौराला पुलिस के अनुसार दमदमा मोहल्ला झज्जर निवासी हरीश, उनकी पत्नी हर्ष, गौतम प्रकाश आर्य, देवदास, उनकी पत्नी इंदू, शिक्षक नरेंद्र पाहवा, पत्नी ममता पाहवा, बेटी दीपू, रितिका, दिनेश, भारत भूषण पत्नी ममता, चालक महेश और सिवाया गांव निवासी प्रदीप उपाध्याय घायल हो गए। प्रदीप, इंदू, उषा, आदि को गंभीर चोटें आयी हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
ट्रेवलर में फंसे यात्री
ग्रामीणों के अनुसार ट्रेवलर के डिवाइडर पर चढ़कर पलटने पर सभी यात्री उसमें फंसकर रह गए। चीख पुकार सुनकर वहां जुटे ग्रामीणों ने ट्रेवलर के के शीशे और खिड़की तोड़कर उन्हें निकाला। टोल प्लाजा के रूट ऑपरेशन निदेशक पंकज सिंह ने बताया कि सूचना पर दो एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं।
सामने मौत थी, दोनों बेटी पास थीं
मोदीपुरम। शिक्षक नरेंद्र अपने परिवार के साथ हरिद्वार में एक मंदिर की मूर्ति स्थापना में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि सभी लोग हर साल हरिद्वार जाते हैं। किसी को पता नहीं था कि हादसा हो जाएगा। ममता रानी ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ तो मौत सामने देखकर उनकी आंखें बंद हो गईं और दोनों बेटियां याद आईं कि भगवान आज तो बचा ले। भगवान का शुक्र है कि सब सुरक्षित हैं। जिस तरह से गाड़ी में फंसे थे, लग रहा था कि निकलना मुश्किल होगा। वहीं, यात्री हरीश ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी हर्ष का फोन नहीं मिला है। उषा का बैग भी गायब है।