फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traumatic Incident : Bus full of passengers toppels over, A death

दर्दनाक हादसा : बारात से भरी बस पलटी, एक की मौत और इतने घायल

Thu, 16 Feb 2017 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Feb 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
Traumatic Incident : Bus full of passengers toppels over, A death
बारात से भरी बस पलटी

मवाना रोड पर रजपुरा चौकी के पास बुधवार देर रात शादी समारोह से लौट रही बारात की बस कमानी और एक्सल टूटने के बाद पलट गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि करीब पचास मीटर तक बस सड़क पर घिसटती चली गई। घायलों की चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लक्ष्मणपुरी, ब्रह्मपुरी निवासी पिंटू पुत्र राजेंद्र की बुधवार रात मवाना क्षेत्र के पल्हैड़ा गांव की निवासी युवती से शादी हुई थी। शादी समारोह के बाद बारात की बस बारातियों को लेकर ब्रह्मपुरी लौट रही थी। बस में करीब 55-60 बाराती सवार थे। जैसे ही बस गंगानगर थाना क्षेत्र में सलारपुर मोड से कुछ दूरी पर पहुंची तो अचानक बस की कमानी और एक्सल टूट गया। काफी दूर तक बस सड़क पर रगड़ खाते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन

घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े

Traumatic Incident : Bus full of passengers toppels over, A death
दर्दनाक हादसा

घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर दौड़े, लेकिन घायलों को नहीं निकाल सके। कंट्रोल रूम की सूचना पर एसपी देहात एसके सिंह, सीओ सदर देहात यूएन मिश्र, एसओ गंगानगर मोहम्मद असलम, इंचौली, दौराला, सिविल लाइन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और आसपास के लोगों ने बस की खिड़की व शीशे तोड़कर घायलों को निकाला। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात-आठ लोगों के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर बतायी। सरकारी एंबुलेंस, यूपी 100 और पुलिस की गाड़ियों से घायलों को एप्सनोवा, दिव्यज्योति, सूर्या और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसकी उम्र 30 से 40 साल बताई गई है। उधर, बस पलटने का पता चलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

लग सकती थी आग

Traumatic Incident : Bus full of passengers toppels over, A death
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल युवक

पुलिस ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी। टूटने के बाद लोहे की कमानी सड़क पर रगड़ खाई थी। इस दौरान बस में आग भी लग सकती थी। गनीमत रही कि बस एक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। बस के अगले पहिये के एक्सल भी टूटे हैं।

ये हुए घायल
पुलिस ने बताया कि घायलों में विकास, विनोद, मनोज, बंटी, रवि, सुरजीत, धर्मेंद्र, दिनेश, नंदकिशोर, संजय, अमित की हालत गंभीर बनी हुई थी। इनके अलावा अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed