फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traumatic death of two youths in the grip of hypertension line in bijnor

बिजनौर: चारा काटने गए दो युवकों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर

Tue, 27 Aug 2019 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Aug 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Traumatic death of two youths in the grip of hypertension line in bijnor
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में मंगलवार सुबह दो युवकों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भटपुरा ग्राम निवासी दो युवक अजय सिंह पुत्र कीरत सिंह और मुकेश पुत्र रामलाल मंगलवार सुबह चारा लेने के लिए खेत पर गए थे।  यहां खेरउल्लापुर गांव के नजदीक दोनों एक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: खुल गई एसबीआई बैंक की पोल, किसानों को लगाई करोड़ों की चपत
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े लेकिन वे कुछ कर पाते इससे पहले ही दोनों युवकों ने तड़पकर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टर्माटम के लिए भेज दिए। वहीं घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed