{"_id":"6a120d2c719ada81f80a910f","slug":"transporters-took-out-a-march-on-the-third-day-of-the-strike-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1197461-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हड़ताल के तीसरे दिन ट्रांसपोर्टरों ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हड़ताल के तीसरे दिन ट्रांसपोर्टरों ने निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
तीन दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन पिंकी चिनौटी के नेतृत्व में निकाली गई पद यात्रा।
एनवायरनमेंट कंपनसेशन सेस ( ईसीसी ) में वृद्धि और बीएस 4 वाहनों के प्रस्तावित प्रतिबंध के विरोध में मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का नेतृत्व करने वाले गौरव शर्मा और ट्रांसपोर्टर नेता पिंकी चिन्योटी की अगुवाई में तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। चिन्योटी की टीम ने अंतिम दिन पदयात्रा निकाली।
तीन दिवसीय हड़ताल के चलते शहर में 36 करोड़ की सप्लाई सप्लाई प्रभावित हुई। ट्रांसपोर्टरों ने एकजुटता दिखाते हुए दिल्ली-एनसीआर में माल आपूर्ति को प्रभावित किया। हालांकि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रही।
यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ जोन के अध्यक्ष चिन्योटी ने हड़ताल की सफलता पर शनिवार को शहर में पदयात्रा निकालकर ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरों ने जिस अनुशासन और एकजुटता के साथ आंदोलन को सफल बनाया है। यह पूरे देश के लिए एक मिसाल है। पदयात्रा में अंगद चावला, परमजीत सिंह, समीर कोहली, रविंद्र सिंह बेदी, विजिट शर्मा, गुरदीप सिंह गुड्डू, नवीन पुरी, शंभू बंसल, ताहिर इस्लाम, सरदार जसविंदर सिंह, राजा शर्मा, प्रदीप, अवी, आर्यन, परमिंदर रहे।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा कार्यालय पर ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई। बैठक में ट्रांसपोर्टरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व कर रहे दीपक गांधी ने आगे की रणनीति पर विचार रखे। बैठक में अमित शर्मा, रोहित कपूर, शिवम, अंकुर प्रजापति, नीरज मुल्तानी, मोनू वर्मा, देवेंद्र कुमार, धीरज, संतोक सिंह आदि रहे।