फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transporters descended against diesel price hike

डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में उतरे ट्रांसपोर्टर

Fri, 26 Jun 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Transporters descended against diesel price hike
डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में उतरे ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टरों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने पीएम के नाम एक ज्ञापन एसीएम कमलेश कुमार को सौंपा। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि अगर डीजल के दामों में हुई वृद्धि वापस नहीं ली गई तो ट्रांसपोर्टर अपने ट्रकों को खड़ा कर देंगे या माल भाड़े में 15 फीसदी की वृद्धि कर देंगे। ट्रक एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ट्रांसपोर्टरों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम के नहीं मिलने पर एसीएम कमलेश कुमार गोयल को प्रधानमंत्री के नाम मांग ज्ञापन सौंपा। गौरव शर्मा ने कहा कि पिछले 18 दिनों से डीजल के दामों में 10 रुपये से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है। ट्रांसपोर्टर 50 फीसदी माल की बुकिंग एडवांस करते हैं और माल की डिलीवरी 3 से 4 दिन में होती है। इस बीच डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्टरों को भारी घाटा हो रहा है। उन्होंने डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाने और ट्रांसपोर्टर हित में डीजल के दाम घटाने की मांग की। इस दौरान दीपक गांधी, रोहित कपूर, सरदार खेता सिंह, सुभाष, पंकज अनेजा, अनीश चौधरी, अतुल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed