{"_id":"6ae21d3e563071c2620bde0f","slug":"transport-fair-to-be-held-at-rto-office-premises-on-the-31st-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1341799-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आरटीओ कार्यालय परिसर में परिवहन मेला 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आरटीओ कार्यालय परिसर में परिवहन मेला 31 को
विज्ञापन
- एक ही छत के नीचे वाहनों से संबंधित सभी कार्य कराए जाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वाहन स्वामियों को पंजीकरण, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालान और वाहन संबंधी अन्य कार्यों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग 31 अक्तूबर को शास्त्रीनगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में परिवहन मेला लगाया जाएगा। मेले में एक ही छत के नीचे वाहनों से संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही विभाग की ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
मेले में वाहन स्वामियों को पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इसके अलावा नवीनीकरण, फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने और परमिट संबंधी कार्य किए जाएंगे। नए वाहनों के पंजीकरण और पुराने वाहनों के निस्तारण संबंधी प्रक्रियाओं में भी सहायता की जाएगी। यह जानकारी एआरटीओ प्रशासन विकास कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के स्थान पर नए वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत वाहन स्क्रैप कराने के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट के आधार पर नए वाहन का पंजीकरण कराने में सहायता मिलेगी। मेले में वाहन डीलरों के सहयोग से नए वाहनों की बिक्री, बीमा, ऋण और पंजीकरण आवेदन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों और नए बीएस-6 वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जाएगा।
मेले के दौरान विभाग द्वारा संचालित ऑनलाइन सेवाओं जैसे वाहन पंजीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण, चालान निस्तारण, ड्राइविंग लाइसेंस और दस्तावेज के सत्यापन से जुड़ी सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। मेले में नकद और डिजिटल भुगतान की सुविधा भी मिलेगी।