फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transformer stolen from Salahpur village forest

सलाहपुर गांव के जंगल से ट्रांसफार्मर चोरी

Sun, 13 Jul 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Transformer stolen from Salahpur village forest
रोहटा। गांव सलाहपुर में चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी किया गया। संवाद
रोहटा। चोरों ने थाने से एक किलोमीटर दूर सलाहपुर गांव के जंगल में लगे ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया। ट्रांसफार्मर मुख्य सड़क (मेन रोड) पर स्थित था, इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण ग्रामीणों को सिंचाई में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जंगल में स्थित वैधराज के खेत पर 100 केवी क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगा था। बीती रात अज्ञात चोरों ने उसे नीचे गिराकर कीमती उपकरण निकाल लिए और ट्रांसफार्मर चुरा ले गए। चोरी की यह वारदात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। घटना की जानकारी सलाहपुर निवासी वाहिद ने पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed