फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transformer kept in the open, fear of accident

Meerut News: खुले में रखा ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका

Wed, 21 Jan 2026 03:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Transformer kept in the open, fear of accident
बहसूमा। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास तिराहे पर खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इससे स्कूल जाते समय छात्र व किसानों के गन्ने लदे वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। यहां से गुजरने वाले हर शख्स के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों ने ट्रांसफार्मर की फैंसिंग कराने की मांग की।
विज्ञापन




कस्बे के मोहल्ला निवासी राजेंद्र नागर, अशोक अहलावत, राजू तोमर, आस मोहम्मद, विनोद शर्मा आदि ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तिराहे पर दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनमें से एक ट्रांसफार्मर की फेंसिंग हो रही है, दूसरे ट्रांसफार्मर की बीते एक साल से फेंसिंग टूटी पड़ी है। यहां खुले में विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इससे आसपास के घरों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में कई गोवंश आकर झुलस चुके हैं और दिन में बार-बार तारों में स्पार्किंग होने से चिंगारी उठती रहती है। इस तिराहे से खेतों से किसान गन्ना लेकर, अस्पताल में मरीज पहुंचाना व पास के कॉलेज में जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बना हुआ है। कस्बे वासियों ने खुले में रखे ट्रांसफार्मर की फेंसिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन




मवाना अधिशासी अभियंता कुमार विकल का कहना है कि क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग कराने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद फेंसिंग कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed