फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trains will run at a speed of 130 kmph between Saharanpur-New Delhi says Railway Minister Ashwini Vaishnav

UP: सहारनपुर-नई दिल्ली के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 08 Nov 2022 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Nov 2022 01:28 PM IST
सार

मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव ने सबसे पहले गुरु पर्व पर गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रेल मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता की।  

विज्ञापन
Trains will run at a speed of 130 kmph between Saharanpur-New Delhi says Railway Minister Ashwini Vaishnav
रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर सहारनपुर में हैं। मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव ने कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए आर्किटेक्ट का चयन कर लिया गया है। साथ ही सहारनपुर-नई दिल्ली के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन जल्द दौड़ेंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव ने सबसे पहले गुरु पर्व पर गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद जैन बाग के जैन मंदिर में पूजा-अर्चना है। यहां से वह रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पहुंचे। यहां खलासी लाइन से ढमोला नदी तक ड्रेन निर्माण के कार्यों का भूमि पूजन किया। उसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: विश्व स्तरीय बनेगा देवबंद रेलवे स्टेशन, सहारनपुर दौरे पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की बड़ी घोषणा


उन्होंने जुलाई माह में जो वायदे किये थे उन्हें पूरा कर गिनाया। बताया कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय बनने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए आर्किटेक्ट का चयन कर लिया गया। उन्होंने बताया कि खलासी लाइन में पानी की निकासी की बड़ी समस्या थी। यहां साढ़े छह करोड़ की लागत से नाला बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य अगले छह से आठ महीने में पूरा हो जाएगा।

इसी तरह टीटू कॉलोनी में एक पार्क बनेगा। जिसकी साफ-सफाई शुरू हो गई। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर लगाए जाएंगे। लकड़ी पुल को अत्याधुनिक एफओबी बनाया जाएगा इसके लिए साढ़े सात करोड रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। उन्होंने संगम एक्सप्रेस को सहारनपुर तक विस्तार करने के भी संकेत दिए। कार मेमू शेड का निर्माण 30 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं।

मेरठ- हस्तिनापुर- बिजनौर की डीपीआर जल्द बनेगी
रेल मंत्री ने बताया कि कि मेरठ हस्तिनापुर बिजनौर रेलवे मार्ग का सर्वे का काम पूरा हो गया है। अब इसकी डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। 6 महीने में डीपीआर का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed