फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trains run late by two and a half to three hours due to block in Laksar

Train Late: ढाई से तीन घंटे की देरी से चलीं ट्रेनें, यात्रियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

Mon, 08 Aug 2022 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Aug 2022 08:48 AM IST
सार

गाड़ी संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस सहारनपुर में सुबह 9:58 बजे आती है, लेकिन यह ट्रेन रविवार को 12:46 बजे पहुंची। गाड़ी संख्या 12357 कोलकत्ता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 11:20 बजे पहुंचती है, यह ट्रेन 1:47 बजे आई। 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 10:30 बजे के बजाय दोपहर 1:05 बजे पहुंची।

विज्ञापन
Trains run late by two and a half to three hours due to block in Laksar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहारनपुर में रविवार को शहीद, जनसेवा एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनें ढाई से साढ़े तीन घंटे देरी से चलीं। लक्सर में ब्लॉक होने के कारण लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर में सवा तीन घंटे देरी से पहुंची। जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस सहारनपुर में सुबह 9:58 बजे आती है, लेकिन यह ट्रेन रविवार को 12:46 बजे पहुंची। गाड़ी संख्या 12357 कोलकत्ता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 11:20 बजे पहुंचती है, यह ट्रेन 1:47 बजे आई। 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 10:30 बजे के बजाय दोपहर 1:05 बजे पहुंची।
विज्ञापन


15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 11 बजे की जगह दोपहर 1:31 बजे आई। 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12:35 बजे न आकर अपराह्न 3:45 बजे पहुंची और सहारनपुर से चार बजे रवाना की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को ब्लॉक के चलते लक्सर में खड़े किए रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह से यह ट्रेन सहारनपुर में लेट पहुंची। इनके अलावा गाड़ी संख्या 14712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 12:02 से 49 मिनट की देरी से 12:51 बजे पहुंची। इन ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान रहे। उधर, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक हरीश गुजराल का कहना है कि रविवार को ट्रेनें पिछले स्टेशनों से ही लेट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed