फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Training in the safe handling of wildlife will be provided at the rescue center.

Meerut News: रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों के सुरक्षित नियंत्रण का मिलेगा प्रशिक्षण

Sat, 29 Aug 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Training in the safe handling of wildlife will be provided at the rescue center.
हस्तिनापुर रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण करते प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने शनिवार को डीएफओ वंदना फोगाट के साथ हस्तिनापुर वन रेंज में निर्माणाधीन वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर समेत विभिन्न संरक्षण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रेस्क्यू सेंटर के निर्माण कार्य की प्रगति और प्रस्तावित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

पीसीसीएफ ने कहा कि रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों के उपचार, सुरक्षित रखने और देखभाल की व्यवस्था का व्यावहारिक परीक्षण कराया जाए। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को वन्यजीवों की सुरक्षित नियंत्रण के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। यहां तैनात कर्मचारियों को कानपुर चिड़ियाघर में प्रशिक्षण दिलाने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कछुआ संरक्षण केंद्र, जलीय जीवों और अभयारण्य के प्रमुख वन्यजीवों पर आधारित स्कल्पचर, हाईटेक क्लास रूम व प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। मनोहरपुर कॉलोनी स्थित चरक औषधि वाटिका में औषधीय पौधों का जायजा लिया। महाभारत विरासत वाटिका में पिलखन का पौधा रोपा और विरासत वृक्ष वाटिका व पांडव नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक मेरठ समेत वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने परियोजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed