{"_id":"60aab7fe8ebc3e7518650b86","slug":"train-now-available-for-mumbai-meerut-news-mrt5395860145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के समय में बदलाव: अब छह घंटे पहले मेरठ से मुंबई पहुंच जाएगी गोल्डन टेंपल, जानें कब चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के समय में बदलाव: अब छह घंटे पहले मेरठ से मुंबई पहुंच जाएगी गोल्डन टेंपल, जानें कब चलेगी
Mon, 24 May 2021 10:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:48 AM IST
सार
अंग्रेजों के जमाने से चलने वाली गोल्डन टेंपल के समय में बदलाव किया गया है। अब नए समय के अनुसार गोल्डन टेंपल छह घंटे पहले मेरठ से मुंबई पहुंच जाएगी। जानिए ट्रेन चलने की नई तारीख क्या रखी गई है।
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अमृतसर से चलकर वाया मेरठ, मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी में अब मेरठ से मुंबई जाने पर आप छह घंटे पहले पहुंच जाएंगे, लेकिन इसके लिए सुबह पांच बजे गोल्डन टेंपल पकड़ने के बजाय रात दो बजकर दो मिनट पर सिटी स्टेशन पहुंचना होगा। अंग्रेजों के जमाने से चलने वाली इस ट्रेन से कपड़ा व्यापारी बड़ी संख्या में सूरत जाते हैं। वहीं, मुंबई से चलकर मेरठ आने वाले समय में भी बदलाव किया गया है। पहले गोल्डन टेंपल रात में 9:30 बजे सिटी स्टेशन पहुंचती थी, लेकिन अब यह ट्रेन सिटी स्टेशन पर दोपहर 3:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
मुंबई से 27 और अमृतसर से 29 को चलेगी
समय में बदलाव के लिए तिथि भी तय कर दी गई हैं। मुंबई से 27 मई और अमृतसर से 29 मई को चलने वाली ट्रेनें अपने नए समय से स्टेशनों पर पहुचेंगी। वहीं, ट्रेन की गति में भी इजाफा किया जा रहा है। अब गोल्डन टेंपल 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। ट्रेन में लिंक हाफमैन बुश कोच लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन