{"_id":"57a0e58e4f1c1b56152b9fdb","slug":"train-ki-chapet-me-aakar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 03 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कृषि विवि के सामने मंगलवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव पबरसा गांव निवासी मिंटू सैनी की पत्नी सविता (34) मंगलवार को खेत से चारा लेने गई थी। पति, ससुर हुकम सिंह सैनी, सास लीला और पड़ोसी अनीता भी साथ थी। बुग्गी में चारा लादने के बाद सविता फाटक के पास हैंडपंप पर पानी पीने चली गई। वह पानी पीकर रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी उसका लोहे की एंगल में पैर फंस गया और वह ट्रैक पर गिर गई। जालंधर से नई दिल्ली जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने हादसे की सूचना ग्रामीणों को दी। दौराला और पल्लवपुरम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने का प्रयास किया। लेकिन ग्राम प्रधान एवं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
हादसे की सूचना पर दौराला, पल्लवपुरम की पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा विवाद को लेकर दोनों उलझ गईं। काफी देर तक विवाद होता रहा। बाद में मामला दौराला थाने का निकला। वहीं लोगों ने बताया कि ट्रैक पर काम चल रहा है। दूसरी लाइन बनाने के लिए बहुत से एंगल वहां पर पड़े हुए हैं। जल्दबाजी के कारण सविता का पैर फंस गया था।
विज्ञापन
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
सविता के चार बच्चे हैं। निशा (12), मनीषा (10), मनीष (8) और काजल (6) है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुर हुकुम सिंह भी सदमे में हैं।
जिंदगी भर रहेगा अफसोस
सविता की मौत के बाद पति मिंटू सैनी टूट से गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय पत्नी मात्र 150 मीटर दूर थी। वह चाहकर भी उसे नहीं बचा सके। बकौल मिंटू जब वह पानी पीने जा रही थी तो मैंने मना किया था। लेकिन मौत उसे खींचकर ले गई। वह इस हादसे को जिंदगी भर भुला नहीं पाएंगे।