Meerut: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, संगम दो घंटे तो नौचंदी और शालीमार भी देरी से पहुंचीं
मेरठ में लगातार ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संगम एक्सप्रेस दो घंटे, नौचंदी एक घंटे और शालीमार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे से अधिक देरी से पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल यातायात की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी और प्रमुख रूटों पर चलने वाली ट्रेनें प्रतिदिन विलंब से पहुंच रही हैं।
बुधवार को प्रयागराज से मेरठ आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 8:20 बजे के बजाय 9:31 बजे मेरठ पहुंची। इस कारण यात्रियों को करीब एक घंटे तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Missing: स्कूल गई बेटी वापस नहीं लौटी, तीन दिन से तलाश में जुटी पुलिस, मां बोली- इंस्टाग्राम चलाने पर डांटा था
संगम एक्सप्रेस रही सबसे ज्यादा लेट
इसी तरह संगम एक्सप्रेस सुबह 6:25 बजे के स्थान पर 8:52 बजे स्टेशन पहुंची। करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची इस ट्रेन ने कार्यालय जाने वाले यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी।
शालीमार एक्सप्रेस भी समय से पीछे
जम्मू से दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रही। ट्रेन सुबह 9 बजे के बजाय 10:31 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को एक घंटे 31 मिनट की देरी झेलनी पड़ी।
लगातार हो रही देरी से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। लोग रेलवे प्रशासन से समय सुधारने और यात्रियों को राहत देने की मांग कर रहे हैं।