फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Train crushed the girl crossing the gate with earphones

ईयरफोन लगाकर फाटक पार कर रही युवती को ट्रेन ने कुचला

Thu, 25 Nov 2021 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Train crushed the girl crossing the gate with earphones
ईयरफोन लगाकर फाटक पार कर रही युवती को ट्रेन ने कुचला
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही 20 वर्षीय युवती मोनी को योगा एक्सप्रेस ट्रेन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह युवती मलियाना से नई बस्ती की ओर जा रही थी। हादसे के समय न तो वह गाड़ी की आवाज सुन सकी और न ही लोगों का शोर उसे सुनाई दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और टुकड़ों में उसका शव उठाना पड़ा। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बताया गया है कि मलियाना निवासी मोनी ने हाल ही में बीए की परीक्षा पास की है। इस समय वह कंप्यूटर कोर्स करने के साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह कोचिंग के लिए नई बस्ती में जाती थी। बुधवार को भी वह कोचिंग के लिए जा रही थी। उसके कान पर ईयरफोन लगा हुआ था। शिवपुरम रेलवे फाटक को पार करते समय उसे ट्रेन के आने का आभास ही नहीं हुआ और आगे बढ़ती रही। कुछ लोगों ने शोर मचाकर उसे रोकने का प्रयास किया मगर योगा एक्सप्रेस ट्रेन उसे कुचलते हुए आगे निकल गई।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने सूचना दी तो टीपी नगर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मोनी की एक बहन करीना (17 ) और भाई आकाश (15) है। मोनी सबसे बड़ी बहन थी। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। भाई-बहन और मां-बाप का रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि ईयरफोन लगा होने के कारण यह हादसा हुआ है। यह भी बताया गया कि मोनी पिछले कुछ समय से बीमार भी चल रही थी। उसे चक्कर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी लापरवाही बिल्कुल न करें
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि ईयरफोन लगाकर सड़क या रेलवे फाटक पार नहीं करना चाहिए। अन्यथा ऐसे हादसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी बच्चों को लगातार इस बारे में जागरूक करें ताकि ऐसी लापरवाही के कारण अनमोल जिंदगी खतरे में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed