{"_id":"56f2eec64f1c1b5066f14d24","slug":"train-and-bus-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन भी ट्रेनों और बसों में रही भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन भी ट्रेनों और बसों में रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 24 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
मेरठ के सिटी स्टेशन पर ट्रेन की खिड़की पर खड़े युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को होली के दिन भी रोडवेज बसों और ट्रेनों में काफी भीड़ रही। लोकल रूटों पर जाने वाले लोग अपने घरों के लिए सुबह से ही निकलना शुरू हो गए थे। पैसेंजर ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ रही। हालांकि शाम को इलाहाबाद जाने वाली नौंचदी और संगम एक्सप्रेस में ज्यादा भीड़ नहीं थी।
रोडवेज का होली अभियान 20 मार्च से चल रहा है। पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज बसें दिल्ली भेज दी थी। दो दिन से लोकल रूटों पर यात्रियों की भारी भीड़ चल रही है। बुधवार को होली के दिन भी दोपहर तक भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डे पर यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शामली, बुलंदशहर, बिजनौर, मवाना, हस्तिनापुर, बागपत, बड़ौत, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर रूटों पर लोग अपने घरों के लिए जाते रहे।
भारी भीड़ की वजह से बसों में खड़े होेने की जगह भी नहीं मिली। लोगों को कम बस होने का भी खामियाजा उठाना पड़ा। बस देरी से मिलने के कारण यात्रियों ने भैसाली अड्डे पर हंगामा भी किया। यही हाल ट्रेनों का भी रहा। पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली, सहारनपुर और खुर्जा रूट पर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रही।