फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trafficking of youth as a CBI officer

सीबीआई का अधिकारी बताकर युवाओं को ठगने वाला धरा

Sun, 17 Jan 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Trafficking of youth as a CBI officer
मेरठ। सीबीआई का अधिकारी बताकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाला आरोपी पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी से 70 हजार रुपये, एक दर्जन मार्कशीट व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

एसओ सदर बाजार दिनेश चंद ने बताया कि मामले में अरुण बालियान ने शिकायत की थी। आरोप है कि निक्की ढिल्लन निवासी छिलोरा भावनपुर ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए। उसके साथ उसका दोस्त रवि निवासी यूरोपियन स्टेट कॉलोनी कंकरखेड़ा भी शामिल है। सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और इसकी छानबीन शुरू कर दी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सदर बाजार पुलिस ने आरोपी निक्की ढिल्लन को सदर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसने सीबीआई का फर्जी कार्ड भी बनवाया हुआ था। पुलिस अभी उसकी कुंडली खंगालने में जुटी है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने निक्की के दोस्त रवि की तलाश में दबिश दी है, लेकिन वह नहीं मिला है।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र तक दिलवा देता था निक्की
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला निक्की सीबीआई में ज्वाइन कराने के नाम का नियुक्ति पत्र तक अभ्यर्थी को दिलवा देता था। छह महीने तक अभ्यर्थी को पता नहीं चलता था कि उसकी नौकरी लगी है या नहीं। बताया जा रहा कि निक्की के साथ उसके गैंग में रवि के साथ अन्य कई लोग भी है। जिनको पता लगाने के लिए पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed