फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic police failed in jam test

जाम की परीक्षा में फेल हुई यातायात पुलिस

Mon, 01 Feb 2021 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic police failed in jam test
मेरठ। जैसा अंदेशा था, वही हुआ। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के कारण रविवार को शहर में चारों तरफ भीषण जाम की स्थिति रही। यातायात पुलिस की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाकर जाम न लगने देने के दावे फेल साबित हुए। शाम को दो घंटे तक तो स्थिति ऐसी रही कि हाईवे पर दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर जिले में 83 सेंटर बनाए गए थे। 35000 परीक्षार्थियों के अलावा उनके परिजनों समेत शहर में 50 हजार से ज्यादा अतिरिक्त लोग मौजूद रहे। शाम 4 बजे परीक्षा छूटते ही दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया। जीरोमाइल से लेकर बेगमपुल और रेलवे रोड चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। भैसाली बस अड्डे के पास तो यह स्थिति थी कि वाहन जाम में आड़े तिरछे फंस गए। मेट्रो प्लाजा से फुटबॉल चौक और बागपत रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जीरोमाइल से बाउंड्री रोड पर करीब आधा किमी तक जाम रहा। माल रोड और रुड़की रोड भी जाम की स्थिति रही। मवाना रोड पर कसेरू बक्सर, रजपुरा पुलिस चौकी के सामने, हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक से लेकर बिजली बंबा चौकी तक और गढ़ रोड पर गांधी आश्रम चौराहा से सोहराब डिपो तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

टोल प्लाजा और इंटरचेंज पर फंसे वाहन
वीकेंड के चलते देर शाम वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ा कि मोदीपुरम फ्लाईओवर के अलावा मोदीपुरम चेकपोस्ट, कंकरखेडा बाईपास और सिवाया टोल प्लाजा पर घंटों जाम रहा। पल्लवपुरम में फ्लाईओवर निर्माण के चलते सर्विस रोड पर भी वाहन फंसे रहे। शाम पांच बजे से रात करीब नौ बजे तक यातायात व्यवस्था सामान्य हो पाई। उधर, परतापुर इंटरचेंज पर भी निर्माण कार्य के चलते बाईपास पर घंटों वाहन फंसे रहे। जाम के कारण बसों की संख्या में कमी रही जिससे परीक्षा देने आए छात्र खासे परेशान रहे। काफी छात्र छात्राओं ने पैदल यात्रा की। जाम सुभारती चौकी से भूडबराल तक लगा रहा। किसान आंदोलन में जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियों ने भी जाम को बढ़ा दिया। मोहिउद्दीनपुर में भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 बजे के बाद बिगड़ी स्थिति
चार टीआई, तीन टीएसआई के अलावा 20 स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी अलग से लगाई थी। शाम 4 बजे तक यातायात व्यवस्था सुचारु रही, लेकिन उसके बाद भीषण जाम लगना शुरू हुआ। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षार्थियों के कारण कुछ जगह वाहनों की गति धीमी रही। हाईवे पर भी रविवार को वाहन अधिक रहे। बाद में यातायात व्यवस्था सुचारु करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed