फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic police did route diversion due to Holi, left after seeing

Meerut News: होली को लेकर यातायात पुलिस ने किया रुट डायवर्जन, देखकर निकले

Mon, 02 Mar 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Traffic police did route diversion due to Holi, left after seeing
मेरठ। होली को लेकर यातायात पुलिस ने रविवार को रुट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। दो मार्च को रुट डायवर्ट रहेगा। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिसकर्मियों की डयूटी भी लगा दी गई है। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि रुट डायवर्ट दो मार्च की रात दस बजे से रात को दो बजे तक रहेगा। होलिका दहन के लिए यह रुट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

- एल-ब्लॉक तिराहे से हापुड अड्डा चौराहा, बच्चापार्क, बेगमपुल तक एवं बेगमपुल चौराहा से टीपीनगर गेट, बच्चापार्क से खैरनगर, घंटाघर चौराहा, रेलवे रोड पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

- हापुड़ से आने वाले भारी वाहन बिजली बंबा चौराहा से एल-ब्लॉक तिराहा से तेजगढी चौराहा से सीसीएस यूनिवर्सिटी होते हुए जेलचुंगी चौराहा से कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरोमाईल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल (एनएच-58) से अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गढ़ रोड से आने वाले भारी वाहन डिग्गी तिराहा से जेलचुंगी चौराहा कमिश्नरी आवास चौराहा से जीरोमाइल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल(एनएच 58) से अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
- मोदीपुरम पुल (एनएच 58) से आने वाले भारी वाहन टैंक चौराहा से जीरोमाइल चौराहा से कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा/तेजगढ़ी चौराहा से गढ़ रोड या एल-ब्लॉक तिराहा, बिजली बंबा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
-बागपत पुल से आने वाले भारी वाहन टीपीनगर थाना तिराहा से होते हुए टीपीनगर गेट से शाप्रिक्स मॉल चौराहा से परतापुर/बिजली बंबा चौराहा की ओर जा सकेंगे।
- परतापुर से आने वाले भारी वाहन शाप्रिक्स मॉल चौराहा से टीपीनगर गेट से टीपीनगर थाना तिराहा से बागपत रोड बागपत पुल से एनएच-58 से अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।

- रोहटा की ओर आने वाले भारी वाहन एनएच-58 होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
- बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी चौराहा से जीरोमाइल होते हुए टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल से एनएच-58 से या कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा से गढ़ रोड या तेजगढ़ी चौराहा से एल-ब्लॉक होते हुए बिजली बंबा चौराहा से हापुड़ जा सकेंगे।
----------------
एसपी यातायात ने की अपील
- कृपया शराब पीकर वाहन न चलाएं।
- दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
- चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
- रांग साइड मे वाहन न चलाएं, धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed