फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic police in Home Guard failed first test, 50 percent of policemen, not driving license

ट्रैफिक पुलिस की पहली परीक्षा में होमगार्ड फेल, 50 प्रतिशत के पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं

Wed, 28 Dec 2016 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 28 Dec 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic police in Home Guard failed first test, 50 percent of policemen, not driving license
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ट्रैफिक पुलिस की पहली ही परीक्षा में होमगार्ड फेल हो गए। एसपी ट्रैफिक के आदेश पर मंगलवार को होमगार्डों की एक घंटे की लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा के बाद सभी को यातायात नियमों की जानकारी की भी दी गई। जांच में सामने आया है कि 50 प्रतिशत होमगार्ड के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हैं।

विज्ञापन


जिले में ट्रैफिक पुलिस में सौ होमगार्ड तैनात हैं। मंगलवार को एसपी ट्रैफिक किरन यादव के आदेश पर पहले चरण में 45 होमगार्डों की लिखित परीक्षा कराई गई। जिसमें ट्रैफिक के नियम संबंधी 20 आसान से सवाल पूछे गये। लाल बत्ती, नीली बत्ती पर क्या करना चाहिए। इस पर भी होमगार्ड जवाब नहीं दे सके। चौराहे पर वाहनों को कैसे पार करायें इसके बारे भी नहीं बता सके। दो होमगार्ड ही बीस अंकों में से 16 अंक प्राप्त कर सके। जिसके बाद राजस्नेह मारुति ड्राइविंग स्कूल के एजीएम अश्विनी गुप्ता ने होमगार्डाें को ट्रेनिंग दी। एसपी ट्रैफिक किरन यादव और ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने यातायात नियमों के बारे में बताया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि दूसरे चरण में उन होमगार्डों को ट्रेनिंग दी जाएगी जिनकी ड्यूटी रात्रि में लगी हुई है। ट्रेनिंग एक सप्ताह तक दी जाएगी। जांच में पता चला है कि ट्रैफिक में सौ होमगार्डों में से 52 के पास डीएल नहीं है। पूछने पर होमगार्डाें ने बताया कि वह बिना डीएल के वाहन चलाते हैं, उन्हें कोई रोकता नहीं है। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि एक सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद सभी के डीएल बनवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed