फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   traffic jam on bijli bamba bypass

Meerut News: बिजली बंबा बाइपास पर ट्रक खराब, चार किमी लंबा लगा भीषण जाम

Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
traffic jam on bijli bamba bypass
बिजली बंबा बाईपास पर ट्रक हुआ खराब, चार घंटे लगा जाम
विज्ञापन

मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास शुक्रवार शाम चार बजे एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। इससे भीषण जाम लग गया। करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात पुलिस ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करवाया। इसके बाद रात आठ बजे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
शुक्रवार शाम संजय वन की ओर से बिजली बंबा चौकी की ओर यह ट्रक जा रहा था। जुर्रानपुर फाटक से करीब 500 मीटर पहले यह ट्रक अचानक खराब हो गया। चालक ने पहले खुद ही ट्रक को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन ट्रक नहीं चल पाया। ट्रक के बीच सड़क में खड़ा होने के कारण फाटक के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ट्रक हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया। दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का कार्य चलने के कारण अधिकांश वाहन बिजली बंबा बाईपास से ही गुजरते हैं। शाम के समय तो वाहनों का दबाव और अधिक हो जाता है। इसके चलते हर शाम जाम के हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed