फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic jam is affecting business in Meerut, customers are not reaching main markets

पार्किंग का नहीं इंतजाम: मेरठ में व्यापार को प्रभावित कर रहा ट्रैफिक जाम, बाजारों तक नहीं पहुंच रहे ग्राहक

Thu, 14 Oct 2021 06:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Oct 2021 06:04 PM IST
सार

मेरठ में दिल्ली रोड पर हो रहे जाम की समस्या से व्यापार प्रभावित हो रहा है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ट्रैफिक के सामने संयुक्त व्यापार संघ ने रखी समस्याएं।

विज्ञापन
Traffic jam is affecting business in Meerut, customers are not reaching main markets
jam in meerut, Meerut traffic - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में गुरुवार को संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी ट्रैफिक से मिले। शहर में बढ़ते जाम के कारण प्रभावित व्यापार के विषय पर बात की गई। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की मांग की गई साथ ही व्यापार संघ ने पुलिस का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि दिल्ली रोड पर हो रहे जाम की समस्या व्यापार प्रभावित हो रहा है। त्योहारी सीजन में जाम की समस्या व्यापार को नुकसान पहुंचा रही है। एक तरफ ऑनलाइन बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने छोटे व्यापारियों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन


कहा कि बाजार में जाम के कारण ग्राहक शहर के प्रमुख बाजारों में आने से पीछे हट रहा है। पार्किंग की व्यवस्था की जाने की आवश्यकता है। अजय गुप्ता ने कहा सड़क पर लगे विद्युत खम्बे, ट्रांसफार्मर, वृक्ष अगर अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं आते तो इन वृक्षों ट्रांसफार्मरों के पीछे लगा व्यापारी की दुकान का टीन शेड, जो उसे बारिश आदि से सुरक्षित रखता है, उसे क्यों अतिक्रमण की श्रेणी में गिना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today 14 October: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें


महामंत्री दलजीत सिंह ने शारदा रोड पर मार्ग चौड़ा करके फोर व्हीलर निकलने की जगह बनाने वह ट्राफिक व्यवस्था को सुधारने की बात कही। मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सोतीगंज में अतिक्रमण एक  बड़ी समस्या है। इस दौरान प्राइवेट फोरव्हीलर वाहनों के आवागमन पर सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रोक लगाने की मांग रखी गई।  

एसपी ट्रैफिक ने शीघ्र समस्या को दूर करा कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री ललित गुप्ता अमूल, सत्येंद्र, प्रदीप शर्मा, अंकित मनु, संदीप रेवड़ी, अंकुर गोयल, पवन गर्ग, सुधांशु महाराज, राजीव गोयल, बाबूलाल गुप्ता, मयंक जैन, रजनीश कौशल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed