{"_id":"69519e4154e6d78ff901a7aa","slug":"traffic-between-two-villages-disrupted-due-to-waterlogging-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104268-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जलभराव से बाधित हुआ दो गांव के बीच का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जलभराव से बाधित हुआ दो गांव के बीच का आवागमन
विज्ञापन
मालीपुर और झड़का गांव के बीच के संपर्क मार्ग भरा पानी स्रोत संवाद
- फोटो : meerut
हस्तिनापुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत महमूदपुर सिखेड़ा का मालीपुर के मुख्य मार्ग पर जल भराव होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव से दो गांव के बीच का आवागमन भी बाधित हो रहा है।
मालीपुर गांव से झड़का जाने वाले संपर्क मार्ग पर पिछले कई वर्षों से पानी भरा हुआ है। यहां दोनों गांव के बीच का आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीण दूसरे रास्तों से लंबी दूरी तय कर एक दूसरे गांव पहुंचते हैं। जिन ग्रामीणों के पास आवागमन के साधन नहीं हैं। वह इसी कीचड़ भरे रास्ते से दूरी तय करते हैं। वहीं संपर्क मार्ग पर मौजूद किसानों के खेतों में जाने के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दोनों ही गांव का मुख्य मार्ग होने के कारण यहां समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण अंकुश, भीम, राहुल ने बताया कि बरसात के दिनों में यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। वर्तमान में भी यहां जलभराव है। पानी निकासी और रास्ता दुरुस्त न होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने इस मामले की शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से भी की परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस मार्ग पर भरे गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं। इससे गांव में बीमारियां फैलने का खतरा भी रहता है। संपर्क मार्ग जिला पंचायत के अधीन होने के चलते ग्राम पंचायत यहां पर कार्य नहीं कर पा रही है।
ग्राम प्रधान दीपक कुमार का कहना है कि इस रास्ते को लेकर ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अब जिला पंचायत से इसकी शिकायत की जाएगी।