फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders warned to hand over the keys if the collection is not stopped

Meerut News: उगाही बंद नहीं होने पर व्यापारियों ने चाबी सौंपने की दी चेतावनी

Sat, 26 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Traders warned to hand over the keys if the collection is not stopped
उगाही बंद नहीं होने पर व्यापारियों ने चाबी सौंपने की दी चेतावनी
विज्ञापन

मेरठ। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के व्यापारियों से अवैध उगाही के मामले में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिला। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनसे अवैध उगाही बंद नहीं हुई तो वह अपने प्रतिष्ठानों की चाबी पुलिस को सौंप देंगे। एसएसपी ने व्यापारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रसपा नेता शैंकी वर्मा ने बताया कि माधवपुरम निवासी दो युवक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के छोटे व्यापारियों से पांच हजार रुपये प्रतिमाह की मांग कर रहे हैं। इनमें एक युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि वह लोग इनकी शिकायत पहले भी थाने में कर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी के पास पहुंचा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि अवैध उगाही बंद नहीं हुई तो ट्रांसपोर्ट नगर के सभी व्यापारी अपनी चाबी उन्हें सौंप देंगे। इस दौरान जीतू नागपाल, ट्रांसपोर्ट प्रधान खुद्दस प्रधान, जीशान अहमद, पुनीत रावला, अशोक सैनी, लाला कृष्णा, रिंकू, सरताज, जावेद, संजय अग्रवाल, अंसार, पिंकू व मनोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed