फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders outraged over speed breaker built in the middle of the road; shut down the market and staged a sit-in protest.

Meerut News: सड़क के बीच बने स्पीड़ ब्रेकर पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

Fri, 17 Jul 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Traders outraged over speed breaker built in the middle of the road; shut down the market and staged a sit-in protest.
- वैली बाजार में रिक्शा पलटने से तीन महिलाएं घायल, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के वैली बाजार में सड़क के बीचो-बीच बनाए गए बड़े ब्रेकर को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को ब्रेकर पर रिक्शा पलटने से तीन महिलाओं के घायल होने के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाजार के महामंत्री रोहित शर्मा धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां व्यापारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके चलते शनिवार यानी आज दोपहर तीन बजे तक बाजार बंद रहेगा।
वैली बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री रोहित शर्मा ने बताया कि एक ठेकेदार द्वारा सड़क के बीच ऊंचा ब्रेकर बना दिया गया है। ब्रेकर बनने के बाद से आए दिन दोपहिया वाहन चालक, रिक्शा चालक और पैदल राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई बार ठेकेदार से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार को एक रिक्शा तीन महिलाओं को लेकर बाजार से गुजर रहा था। ब्रेकर पर चढ़ते समय रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। इसमें बैठी तीन महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और व्यापारियों में आक्रोश भड़क उठा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने तत्काल बाजार बंद कर दिया और सड़क पर धरना शुरू कर दिया। महामंत्री का कहना है कि जब तक ब्रेकर को हटाया या मानकों के अनुरूप नहीं बनाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। महामंत्री ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि पुलिस ने व्यापारियों को समझाकर शांत कर दिया था।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed