फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders launch protest against corruption in the Electricity Department; express outrage by burning an effigy.

Meerut News: विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापारियों का हल्ला बोल, पुतला दहन कर जताया रोष

Tue, 01 Sep 2026 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Traders launch protest against corruption in the Electricity Department; express outrage by burning an effigy.
-मीटर लगाने वाली निजी एजेंसियों पर अवैध वसूली और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप, पारदर्शी जांच व कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

- प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के बैनर तले मंगलवार को बिजली विभाग में अनियमितता, भ्रष्टाचार, मीटर लगाने वाली निजी एजेंसियों के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली के विरोध में ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया। इसके बाद भ्रष्टाचार का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने किया।
व्यापारियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति अपना आक्रोश जताते हुए भ्रष्टाचार के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया। पुतला दहन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि बिजली मीटर लगाने और जांच के नाम पर उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं। पीवीवीएनएल के एमडी के नहीं होने पर व्यापारियों ने मुख्य अभियंता प्रथम रजनीकांत मिश्र व मुख्य अभियंता द्वितीय गुरजीत सिंह को ज्ञापन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों एवं संबंधित निजी एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि मीटर लगाए जाने के समय ही उपभोक्ता को सीलिंग सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाए। सीलिंग सर्टिफिकेट में लैब का नाम, लैब का स्थान, मीटर की जांच की तारीख एवं समय सहित आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएं। उतारे गए मीटर की जांच उपभोक्ता की उपस्थिति में कराई जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। विद्युत संहिता के नियमों का पालन न करने वाले विद्युत कर्मचारियों, एजेंसियों के कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा-142 के अंतर्गत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकुमार त्यागी, अतुल त्यागी, नईम खान, वसीम गाजी, मुकेश कुमार, मैहुल जैन, सुनील गुप्ता, मनी बंसल, महबूब, ब्रह्मपाल, सरफराज, गौरव गोयल, मनोज बंसल, जेपी गुप्ता, राजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed