फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders furious over unauthorized increase in electricity load.

Meerut News: बिना सहमति विद्युत लोड बढ़ाने पर बिफरे व्यापारी

Mon, 24 Aug 2026 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Traders furious over unauthorized increase in electricity load.
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से मिलते हुए। (स्त्
- अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं की बिना सहमति मनमाने तरीके से लोड बढ़ाए जाने के विरोध में अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। व्यापारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के बढ़ाए गए लोड पर कड़ा एतराज जताया।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र को बताया कि डॉ. सुशील कुमार और अजय सहाय राजवंशी का लोड खुद-ब-खुद बढ़ाकर दो किलोवाट कर दिया गया है। इसी तरह कन्हैया गुप्ता और सत्येंद्र जैन का लोड भी बिना आवेदन के बढ़ा दिया गया। अधिशासी अभियंता ने व्यापारियों से शिकायत पत्र लेकर आश्वस्त किया कि समस्या का जल्द समाधान कर लोड कम कर दिया जाएगा। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह लोड मवाना स्तर से नहीं, बल्कि सीधे लखनऊ मुख्यालय से बढ़ाया गया है, जिसमें स्थानीय कार्यालय की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान व्यापारी नदीम ने पुरानी सब्जी मंडी के पास शिव मंदिर के आगे स्थित बिजली के खंभे का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और उस पर तारों का इतना ज्यादा जाल है कि आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अभियंता ने तुरंत लाइनमैन को मौके पर जाकर फालतू कनेक्शन हटाने और तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अभियंता को गले हुए खंभे को जल्द-से-जल्द बदलने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राजवीर चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई कि विभाग के आधिकारिक व्हाट्स एप ग्रुप पर समस्या डालने के बावजूद दो-दो घंटे तक कोई समाधान नहीं होता। अधिशासी अभियंता ने इस पर खुद मॉनिटरिंग करने का भरोसा दिया ताकि शिकायतों का निस्तारण तेजी से हो सके।

अधिशासी अभियंता ने भी व्यापारियों से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है, वह जल्द-से-जल्द अपना भुगतान जमा कराएं। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष शैवाल दुबलिश, महामंत्री नदीम, राजबीर चौधरी, मांगेराम मित्तल और विकास रस्तोगी सहित कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed