फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders are troubled by the dirt, corporation officials are happy in AC

व्यापारी गंदगी से त्रस्त, निगम के अधिकारी एसी में मस्त

Thu, 03 Jul 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Traders are troubled by the dirt, corporation officials are happy in AC
मेरठ। शहर के व्यापारी गंदगी के कारण परेशान हैं और नगर निगम के अधिकारी एसी लगे कमरों में बैठकर मस्त हैं। वे सही तरह से जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। ये आरोप पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान लगाए। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर शोषण करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगरायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि शहर में सड़कों पर गंदगी फैली है। इससे बीमारियां बढ़ रही हैं। बरसात का समय और नाले-नालियां चौक हो चुके हैं। इससे जलभराव की स्थिति है। नगर निगम की टीम सफाई व्यवस्था संभालने के बजाय अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। दुकानों के चबूतरे तोड़े जा रहे हैं। अभी दो दिन पहले हुई बरसात से शहर के मुख्य बाजार खैरनगर, नगर निगम मार्केट, घंटाघर, गोला कुंआ, ब्रह्मपुरी, मलियाना आदि जगहों पर स्थित दुकानों में बारिश का पानी भर गया। अगर नगर निगम की टीम नालों की सफाई समय पर कर लेती तो यह समस्या न आती।
विज्ञापन

गृहकर में समाधान के नाम पर हो रही धांधली
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि गृहकर में समाधान के नाम पर भी धांधली की जा रही है। जीआईएस सर्वे के नाम पर गलत कर लगाकर लोगों का शोषण किया जा रहा है। कंपनी के लोगों की ओर से गलत सर्वे किया गया। जिस भवन पर टैक्स एक हजार रुपये था, उसका तीन से चार हजार रुपये कर दिया गया है। अगर सही समय पर कर संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाती तो यह समस्या नहीं आती। अब लोगों को अतिरिक्त ब्याज भी देना होगा। व्यापारियों इसे लेकर भी विरोध जताया। शहर की सड़कों पर शाम के समय अंधेरा छाया रहता है। स्ट्रीट लाइट खराब हैं। व्यापारियों ने कहा कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में सरदार मंजीत सिंह कौछड़, समर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ, सरताज गाजी, विजय राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed