{"_id":"65db93323b24cea2e000e124","slug":"tractors-will-be-parked-on-the-highway-at-four-places-in-bku-district-meerut-news-c-30-1-smrt1014-118938-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू जिले में चार स्थानों पर हाईवे पर खड़े करेगी ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू जिले में चार स्थानों पर हाईवे पर खड़े करेगी ट्रैक्टर
Mon, 26 Feb 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर के तोताटांडा में ट्रैक्टर आंदोलन की रणनीति बनाते भाकियू कार्यकर्ता। श्रोत भाकियू
सहारनपुर/ छुटमलपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हाईवे पर ट्रैक्टर का मुंह दिल्ली की ओर खड़े करने के आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। जिले में चार स्थानों पर भाकियू कार्यकर्ता अपने ट्रैक्टरों को हाईवे पर चढ़ा कर सरकार को किसानों की मांग मानने के लिए मजबूर करने का दबाव बनाने का काम करेंगे। आंदोलन का समय सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक रहेगा।
राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने बताया कि ब्लॉक सरसावा, नकुड़ व गंगोह के साथी सरसावा टोल पर हाईवे की एक साइड पर मंडल प्रभारी मुरादाबाद चौधरी अशोक कुमार, चौधरी मेवाराम, चौधरी देशपाल, सुरेश सैनी व बबलू झबीरण के नेतृत्व में आंदोलन को गति देंगे। ब्लॉक मुजफ्फराबाद, साढौली कदीम व पुंवारका के कार्यकर्ता चमारीखेड़ा टोल पर पश्चिमी प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रघुबीर सिंह, अजय कांबोज, युवा जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी, जिले सिंह, अनूप सिंह व प्रवीण कुमार के नेतृत्व में ट्रैक्टर आंदोलन करेंगे।
ब्लॉक नागल, बलियाखेड़ी और देवबंद के कार्यकर्ता कोलकी टोल पर ज़िलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, मुसा प्रधान, चौधरी पहल सिंह, ललित कुमार, महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, अरुण राणा व अमित मुखिया के नेतृत्व में आंदोलन करेंगे। राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार इनमें से किसी भी स्थान पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
उधर, बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव तोता टांडा में भाकियू के प्रदेश सचिव चौधरी सुदेशपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 26 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने ट्रैक्टरों के साथ चमारीखेड़ा टोल पर पहुंचने का आह्वान किया है। मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सतपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद मलिक, अभय कांबोज, मोनू मलिक आदि रहे।