{"_id":"57a4e6354f1c1b39302b93ad","slug":"tractor-ne-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने छात्र को कुचला, हाईवे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर ने छात्र को कुचला, हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 06 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना रोड पर जंगेठी गांव के सामने शुक्रवार शाम एक टैंकर ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बटजेवरा निवासी भागमल मजदूरी करता है। उसका बेटा अर्जुन (16) कक्षा 10 में पढ़ता था। शुक्रवार देर शाम वह बाइक से कंकरखेड़ा जा रहा था। सरधना रोड पर एक टैंकर ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया। वहीं लोग घायल छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ यादराम यादव ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बाद में सीओ दौराला डॉ. अरविंद ने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। वहीं अर्जुन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां गीता और बहन प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल था।
टैंकर में भरा था पेट्रोल
हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया, लेकिन कुछ दूर जाकर वह टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। वहीं बताया गया कि हादसे के वक्त छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था।