{"_id":"5e0128b88ebc3e87a413f514","slug":"trace-two-miscreants-in-case-of-robbery-from-businessman-meerut-news-mrt4602525103","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से लूट के मामले में दो बदमाशों को किया ट्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से लूट के मामले में दो बदमाशों को किया ट्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी से लूट के मामले में दो बदमाशों को किया ट्रेस
मेरठ। बागपत रोड पर रविवार शाम व्यापारी की दुकान में हुई लूट के मामले में सीओ और एसओ ने पांच स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज देखी। बदमाश नकाब लगाकर लूट करने पहुंचे थे। फुटेज के आधार पर दो बदमाशों को पुलिस ने ट्रेस किया है।
टीपीनगर थानाक्षेत्र स्थित गंगा कॉलोनी निवासी अनूप बंसल पुत्र अतलेश बंसल की बागपत रोड पर मलियाना चौकी के पास नक्ष ट्रेडिंग कंपनी के नाम से किराना की दुकान है। रविवार शाम अनूप दुकान पर थे। तभी चार बदमाश हेलमेट और नकाब लगाकर दुकान में घुसे और गल्ला लूट लिया। जिसके बाद व्यापारियों ने हंगामा करते हुए तहरीर दी। चार बदमाश अंदर घुसे थे और दो बदमाश बाहर खड़े थे। सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी और एसओ टीपीनगर दिनेश कुमार ने सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच पड़ताल की। सीओ का कहना है कि बाइक पर चार बदमाश थे। तीन बदमाश दुकान में घुसे थे। व्यापारी ने जो फायरिंग का आरोप लगाया था वह सीसीटीवी फुटेज में नहीं पाया गया। तहरीर के आधार पर लूट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।