फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   TP Nagar police arrested three with adulterated liquor, one escaped

टीपी नगर पुलिस ने अपमिश्रित शराब संग तीन को दबोचा, एक फरार

Tue, 04 Aug 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
TP Nagar police arrested three with adulterated liquor, one escaped
टीपी नगर पुलिस ने अपमिश्रित शराब संग तीन को दबोचा, एक फरार
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने अपमिश्रित शराब संग तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों यूरिया की मदद से शराब तैयार कर बाजार में बेचने का काम करते थे। उनका एक साथी फरार है। पुलिस के अनुसार मंडी गेट के सामने सोमवार को तीन संदिग्ध युवकों को रोक लिया। तलाशी लेने के बाद उनके पास से पुलिस को लगभग 16 लीटर अपमिश्रित शराब, तीन किलो यूरिया, सात अपमिश्रित शराब के भरे हुए पव्वे, 20 खाली पव्वे बरामद हुए। थाने में पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने अपने नाम मोहम्मद आबाद पुत्र मंजर उल इस्लाम निवासी बन बटान, थाना देहली गेट, विजय उर्फ विक्की पुत्र सुरेश शर्मा निवासी गुप्ता कॉलोनी, थाना टीपी नगर और कुलदीप उर्फ कपिल पुत्र मोहनलाल निवासी भीमनगर, थाना टीपी नगर बताए। जबकि फरार साथी की पहचान उन्होंने तौसीफ पुत्र खालिक निवासी खजूर का पेड़ वाली गली, लिसाड़ी गेट हाल निवासी ब्रह्मपुरी बताया। टीपी नगर पुलिस ने बताया कि यह चारों युवक अपमिश्रित शराब तैयार कर, उन्हें ऐसे एरिया में बेचने का काम करते रहे हैं, जहां लोग महंगी शराब पर पैसा खर्च नहीं कर सकते। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर तीनों से पूछताछ की जा रही है। उनके फरार साथी की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed