फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toxic air: Meerut is the second most polluted city in the NCR and the sixth most polluted in the country

जहरीली हवा : एनसीआर का दूसरा और देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ, बागपत की हालत और भी खराब

Thu, 30 Oct 2025 12:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 30 Oct 2025 12:24 AM IST
सार

Meerut News: एनसीआर में बागपत प्रदूषण के मामले में पहले स्थान पर रहा, वहीं मेरठ का नंबर दूसरा रहा। लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, प्रदूषण भी बढ़ता जाएगा। 

विज्ञापन
Toxic air: Meerut is the second most polluted city in the NCR and the sixth most polluted in the country
सुबह के समय छाई धुंध।

विस्तार

शहर की हवा दूषित होती जा रही है। मौसम में परिवर्तन के साथ शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मेरठ शहर एनसीआर में दूसरा व देश में छठा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। मेरठ शहर में 314 एक्यूआई रहा। पल्लवपुरम में शहर से भी ज्यादा 348 एक्यूआई दर्ज किया गया। गंभीर श्रेणी में चल रहा एक्यूआई लोगों की सेहत के लिए हानिकारक बना हुआ है।
विज्ञापन

 

बुधवार को सुबह से ही मेरठ का एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया। यह शाम तक और बढ़ गया। मेरठ एनसीआर में बागपत 331 के बाद दूसरा प्रदूषित शहर रहा। बागपत एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। वहीं देश के 247 शहरों से जुटाए गए आंकड़ों में मेरठ छठा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। वातावरण में सुबह के समय स्मॉग का असर रहा और दिनभर धुंध रही। आने वाले दिनों में कोई राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के गंगानगर में 257, जयभीम नगर में 337, पल्लवपुरम में 348, बेगमपुल पर 323, दिल्ली रोड पर 326 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के कारण सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। धीरे-धीरे दिन में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed