फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tourism team reased in gandgari sarover

पयर्टन विभाग की टीम गंधारी सरोवर पहुंची

Wed, 15 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
tourism team reased in gandgari sarover
गंधारी सरोवर पहुंची पर्यटन विभाग की टीम। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। पर्यटन विकास के लिए पर्यटन विभाग की टीम मंगलवार को गांधारी सरोवर पहुंची। टीम ने अखिल विद्या समिति द्वारा भेेजे गए परीक्षितगढ़ के पर्यटन विभाग के प्रस्ताव के अनुसार सर्वेक्षण किया। समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि दो वर्ष पूर्व नगर के गांधारी सरोवर के विकास के लिए पर्यटन विभाग को 1889.87 लाख की लागत के प्रस्ताव भेजे थे। इनमें प्रवचन हॉल, सौर ऊर्जा लाइट, यात्री शेड, तालाब बी का सौंदर्यीकरण, महापुरषों की प्रतिमाएं, झूले, फाउंटेन, इलेक्ट्रानिक रूम, गार्ड रूम, पैदल बाट, होल्डीगरेन वाटर, द्रोपदी घाट, माता पीठ, मुख्य मार्ग का निर्माण सहित प्रमुख स्थानों के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव भेजे थे। इसका सर्वेक्षण पर्यटन विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग ऐतिहासिक स्थलों के विकास को लेकर गंभीर है। सर्वेक्षण टीम के प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि आने वाले दो दिन में सभी सर्वे पूरे कर लिए जाएंगे। इस मौके पर सैंकी, संदीप कुमार, सीटू, संतराम सैनी, बाबी आर्य, नंद किशोर पप्पू, नरेंद्र शर्मा, सुवेक रघुवंशी, चौधरी रामपाल सिंह, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed