फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   toppers were honored at Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman, officers gave tips for success

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, अफसरों ने दिए सफलता के टिप्स

Tue, 31 Jul 2018 09:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 31 Jul 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
toppers were honored at Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman, officers gave tips for success
सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि कड़ी मेहनत से कामयाबी के सपने पूरे होते हैं। जीवन में सफल लोगों से प्रेरणा हासिल करें और असफलता से सीखते हुए आगे बढ़ें। इरादा मजबूत है तो कोई भी मुसीबत रास्ता नहीं रोक सकती। अभिभावक और शिक्षक सफलता के रास्ते में महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। 

विज्ञापन


श्री यमुना इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जयप्रकाश, सीडीओ पीसी जायसवाल, एसडीएम विवेक कुमार यादव और डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने 63 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। डीएम ने कहा कि सीखते रहने और सकारात्मक सोचने की प्रवृत्ति से कामयाबी के रास्ते खुलते चले जाते हैं। छात्र-छात्राएं अपने आसपास के लोगों से सीखें और अच्छी बातों को ग्रहण करें।  
विज्ञापन


एसपी जयप्रकाश ने बच्चों से कहा जीवन में जहां भी रहे अपने सपनों को पूरा करने के लिए सतत प्रयास करें। बच्चों को सही दिशा में ले जाने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने कहा कि शिक्षक समाज का आइना होते हैं। शिक्षकों का कर्तव्य है कि बच्चों का मार्गदर्शन करें और देश का बेहतर भविष्य निर्माण में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

toppers were honored at Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman, officers gave tips for success
एसडीएम विवेक कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। जिस परिवेश में भी हम रहते हैं, उसमें आपके सामने कोई न कोई सफल व्यक्ति जरूर होता है। उसी से सीखते हुए आगे बढ़ें और प्रेरणा लें। माता-पिता बच्चों का सही मार्गदर्शन करें और उनकी काबिलियत को पहचानें। शिक्षा को बच्चों पर कभी बोझ न बनने दें। 

डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। नई पीढ़ी शिक्षा को लेकर बेहद सजग है। शिक्षा किसी भी राष्ट्र की नींव होती है। हमेशा बेहतर से बेहतर शिक्षा हासिल कर अपने सपनों को पूरा करें।  

अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने किया। अतिथियों का आभार जताया।

toppers were honored at Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman, officers gave tips for success
मेधावियों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला

इन्हें किया गया सम्मानित
अमर उजाला के कार्यक्रम शिवा पंवार, प्रिंस शर्मा, ऋतिका नैन, गार्गी आर्या, विभा गुप्ता, अंशिका अग्रवाल, साक्षी, प्रियांशी, अदिति, आशुतोष चौहान, अक्षय कुमार, कार्तिक गोयल, ईशा निर्वाल, सुरभि गुप्ता, सुमित धामा, वंश बालियान, मानवी चौधरी, मानसी चौधरी, मोहम्मद माज राजपूत, धनंजय अरोरा, नेहा मलिक, प्रार्थना चौधरी, उत्सव गुप्ता, हर्ष प्रताप सिंह, देवांश जैन, सत्यम, अर्पित भारद्वाज, स्वास्ति जैन, अनुभव तोमर, मनीष चौधरी, ईशा त्यागी, दिव्या गर्ग, सागर नैन, सम्यक जैन, आशु शर्मा, वंशिका शर्मा, रूबल हुड्डा, लविशा धामा, मानवी राज, अवनी चिकारा, तान्या चौधरी, मनीष चौधरी, सिमरन, सुमाइला, केशव शर्मा, खुशबू तेवतिया, दीपांश जिंदल, नदीम चौधरी, ब्रजपाल शर्मा, नितिन कुमार, अदित गुप्ता, सान्या त्यागी, अर्चना, आकांक्षा, अंशिका, मुस्कान जैन, तनिष्का कौशिक, तनीशा, अनुराग मलिक, सारांश गोयल, अंजलि और पारूण राणा को सम्मानित किया। 

जुड़वां बहनों की कामयाबी को सराहा 
यूपी बोर्ड की मेधावी छात्राओं में जुड़वां बहनों की कामयाबी का डंका भी बजा। सैंटी मैरी इंटर कॉलेज रटौल की मानसी चौधरी और मानवी चौधरी को बेहतर अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। एसएम इंटर कॉलेज महावतपुर बावली से इंटर करने वाली सगी बहनें अंजलि और अर्चना के प्रयास को भी अधिकारियों ने सराहा।

मेधावियों ने क्या कहा

toppers were honored at Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman, officers gave tips for success
मेधावियों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला

मेधावी अनुराग मलिक ने कहा अमर उजाला का बेहतर प्रयास रहा। सफलता हासिल कर चुके लोगों से सीखने का मौका मिलता है। 
मेधावी रूबल हुड्डा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के लोगों से रूबरू होने का मौका मिला। बेहद अच्छा लगा, इस तरह के प्रयास जरूरी हैं। 
मेधावी तनिष्का कौशिक ने कबा भविष्य निर्माण के प्रति सोच रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम रहा। 
मेधावी सत्यम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सीख मिली। भविष्य में और अधिक मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed