{"_id":"682392d923bb7be6da0902a4","slug":"toppers-want-to-become-judge-engineer-ias-and-chartered-accountant-meerut-news-c-26-1-aur1003-141889-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर्स बनना चाहते हैं जज, इंजीनियर, आईएएस और चार्टर्ड एकाउंटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर्स बनना चाहते हैं जज, इंजीनियर, आईएएस और चार्टर्ड एकाउंटेंट
विज्ञापन
गढ़ी अब्दुल्ला खां में स्थित भारत इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्राओं को मिठाई खिलाते प्रधानाच
- फोटो : फफूंद से तर्रई रजबहा जाने वाली जर्जर सड़क।
शामली। सीबीएसई का रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स से बात की गई तो उन्होंने अपने आगे के कॅरिअर के बारे में बताया। जिसमें कोई जज, तो कोई इंजीनियर और कोई आईएएस बनकर देश व परिजनों का नाम रोशन करना चाहता है।
शामली के एमएसके रोड निवासी कक्षा 12वीं में जिला व देश की टॉपर सावी जैन ने बताया कि उन्होंने लगातार पांच घंटे पढ़ाई करते हुए 99.8 प्रतिशत के साथ जिला व देश टॉप किया है। उनके पिता अंकित जैन एक फर्नीचर व्यापारी हैं। उनकी माता कविता गृहणी है। उनका सपना आईएस बनकर देश सेवा करने का है। उन्होंने सिविल सर्विस में जाने के लिए ही मानविकी वर्ग से पढ़ाई की है।
12वीं में दूसरे नंबर पर रहने वाली हिमाचल बेनीवाल ने बताया कि वह शामली के मंडी रोड पर रहते हैं। उनके पिता मिलकराज किसान हैं। माता संगीता गृहणी हैं। उन्होंने यह सफलता छह घंटे लगातार पढ़ाई कर प्राप्त की है। उनका सपना आईएएस बनकर समाज सेवा व देश सेवा करना है। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान ने बताया कि उन्होंने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसने यह सफलता आठ घंटे पढ़ाई करते हुए अकाउंट का ट्यूशन कर प्राप्त की। उसके पिता अनुज गर्ग बिजनेसमैन हैं। माता नेहा गर्ग गृहणी हैं। वह आगे चलकर चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहतीं हैं।
विज्ञापन
10वीं के टॉपर्स आलेख शर्मा ने बताया कि वह कस्बा झिंझानाा के मोहल्ला सैदमीर में रहते हैं। आलेख ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। उन्होंने यह सफलता मोबाइल फोन से दूरी बनाते हुए और बिना ट्यूशन के लगातार पांच घंटे प्राप्त कर प्राप्त की। उनके पिता प्रदीप शर्मा कस्बे के ही एक स्कूल में गणित विषय के शिक्षक हैं। आलेख आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
दूसरे नंबर रहने वाले धैर्य गर्ग ने बताया कि उन्होंने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह मोहल्ला शिवाजी पार्क में रहते हैं। उनके पिता दीपक गर्ग शिक्षक हैं। माता अन्नू गृहणी हैं। वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
तृतीय स्थान पर रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पिता तरुण अग्रवाल एक किसान हैं। माता रीना गृहणी हैं। वह आगे चलकर जज बनना चाहतीं हैं। समान अंक पाने वाले अक्षत चावला भी इंजीनियर बनना चाहते हैं।