{"_id":"58c308d64f1c1b1574dc4609","slug":"topers-recived-medal-in-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में मेधावियों को दिए मेडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में मेधावियों को दिए मेडल
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Sat, 11 Mar 2017 07:14 AM IST
विज्ञापन
मेधावी को मेडल प्रदान करते कुलाधिपति राम नाईक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कुलाधिपति राम नाईक ने छात्रों से कहा परिवर्तन पर पैनी नजर रखो। अध्ययन की दृष्टि से देश और दुनिया में हो रही प्रगति से जुड़ाव रखो, तभी आगे बढ़ पाओगे। पहले घर में टेलीफोन होना बड़ी बात थी। आज हर हाथ में मोबाइल है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन में वक्त लगता था। अब पांच मिनट का काम है। यह परिवर्तन तकनीक से हुआ है। छात्रों से कहा आपको योग्यता मिल गई है, अब नई उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाओ। कुलाधिपति ने 36 गोल्ड मेडल दिए। डिग्री अवार्ड की। दीक्षांत समारोह दो चरण में हुआ।
कुलाधिपति ने कहा विश्वविद्यालय का काम सिर्फ डिग्री देना ही नहीं है। ऐसी रिसर्च भी करें जिससे समाज का भला हो। लड़कियों का उदाहरण देकर बताया कि वह पढ़ाई में आगे बढ़ रही हैं। पिछले साल एक लाख 44 हजार 623 छात्रों को डिग्री मिली। राम नाईक ने कहा कुलपति से उन्होंने आंकड़े निकलवाए तो पता चला इनमें 73808 लड़कियां और 71621 लड़के हैं। उन्होंने कहा कि आज भी 36 गोल्ड मेडल में से 25 गोल्ड मेडल पर लड़कियों का कब्जा है। लड़कियों के आगे बढ़ने का यह सामाजिक चित्र है। हालात नहीं सुधरे तो लड़कों को पढ़ाई और नौकरी में आरक्षण मांगना पड़ जाएगा। उन्होंने कहा 2025 में भारत में सबसे ज्यादा युवा होंगे। यह संपत्ति है। अगर इसका उपयोग किया जाए तो मुनाफा होगा और नहीं तो देनदारी बन जाएगी। युवाओं से कहा वह सही दिशा में जाएं। समारोह में कुलपति प्रो. एनके तनेजा, रजिस्ट्रार दीप चंद्र, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के कुलपति प्रो. गया प्रसाद, आगरा विवि के कुलपति प्रो. अरविंद दीक्षित मौजूद रहे।
होली, नई सरकार की अग्रिम बधाई
संबोधन शुरू करने से पहले कुलाधिपति ने सभी को होली की अग्रिम बधाई दी। साथ ही कहा कल जनतंत्र के महोत्सव का दिन है। उन्हें उम्मीद है जो भी सरकार बनेगी, यूपी के लिए अच्छा काम करेगी। सरकार को मेरी तरफ से अग्रिम बधाई। मतदान प्रतिशत बढ़ने और शांतिपूर्ण होने पर उन्होंने मतदाताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
युवाओं को दिए चार टिप्स
कुलाधिपति ने सफलता के लिए युवाओं को चार टिप्स दिए। कहा पढ़ाई में अच्छा करने के बाद अब वह बाहर के जीवन में जा रहे हैं। सफलता के लिए अपने चार मूलमंत्र बताए। पहला बताया कि मुस्कराते रहिए। मुस्कराहट से इंसान प्रिय हो जाता है। कोई अच्छा काम करे तो उसकी तारीफ जरूर करें। कभी किसी की अवमानना न करें। हर बार बेहतर करने की कोशिश करें।