फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Top borer and black bug pest infestation in sugarcane crop

Meerut News: गन्ने की फसल में चोटीबेधक व ब्लैक बग कीट का प्रकोप

Sun, 24 May 2026 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Top borer and black bug pest infestation in sugarcane crop
बहसूमा। गन्ने की फसल में इस समय छोटी बेधक (टॉप बोरर) एवं ब्लैक बग का प्रकोप फैल रहा है। जो कि गन्ने की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव झुनझुनी में किसान विपिन भाटी के आवास पर रविवार को हुई किसानों की बैठक में कृषि विशेषज्ञ ठाकुर मुकेश सिंह ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बड़ौत को गन्ना बेल्ट माना जाता है। यहां के किसानों ने अपनी कृषि भूमि में अधिकतर क्षेत्रफल में गन्ने की प्रजाति में बुवाई करते हैं। यदि समय पर इन कीटों का नियंत्रण नहीं किया गया तो गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचा देगा।

चोटी बेधक की रोक थाम के लिए कार्टाप 4 जी 7 -10 किलो ग्राम मात्रा मे अच्छी नमी मे प्रयोग करें या क्लोरोनिलिप्रोल 8 किलोग्राम प्रति एकड़ अच्छी नमी में ही प्रयोग करे। ब्लैक बग कीट से बचाव के लिए एमिडा 17.8 एसएल की 100 एमएल दवा को 125 लीटर पानी में या बायफेंटरिन दवा 250 एमएल मात्रा में मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed