{"_id":"63389e620fc460178d76249b","slug":"took-the-girl-away-on-the-pretext-of-chocolate-then-raped-city-news-mrt607806031","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को चॉकलेट के बहाने ले गया, फिर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को चॉकलेट के बहाने ले गया, फिर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। सरधना में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने पड़ोस का युवक उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घायल अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी। लेकिन, वह घर से फरार हो गया।
सरधना के एक मोहल्ले में चार साल की बच्ची शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी अयान उसे टॉफी देने के बहाने अपने घर के ऊपरी मंजिल के कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
इसी दौरान एक पड़ोसी ने पीड़ित परिवार को बताया कि अयान के घर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। पीड़ित परिवार के लोग अयान के घर पहुंचे और बच्ची को वहां से लाए। हालत बिगड़ती देखकर परिजनों ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सरधना थाने की पुलिस पहुंच गई। बच्ची के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।