फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   took a rally and told about CAA

रैली निकालकर सीएए के बारे में बताया

Mon, 30 Dec 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
took a rally and told about CAA
रैली निकालकर सीएए के बारे में बताया
विज्ञापन

हस्तिनापुर। रविवार को नागरिक संशोधन बिल के समर्थन में कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बंगाली समाज के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों ने कस्बे में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया।

रविवार को कस्बे के बंगाली बाजार चौराहे से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। जिसमें लोगों ने हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, गृहमंत्री राजनाथ सिंह आदि के चित्र हाथों में लेकर सीएए के समर्थन मेें नारेबाजी की। रैली में काली नगर, शिवनगर, खरखाली कॉलोनी, नगला कॉलोनी, भद्रकाली कॉलोनी, क्रांति फार्म आदि व बंगाली समाज के लोग मौजूद रहे। विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी एक पक्ष का विरोध करना के लिए नहीं बनाया गया है बल्कि इस बिल का मकसद सालों से बिना नागरिकता के भारत में रह रहे लोगों को मान्यता दिलाना है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गरीब लोगों के लिए अनेक योजनाएं लेकर आए। कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकाली गई इस रैली का कस्बे के लोगों ने जगह-जगह समर्थन किया। इस दौरान गौरव गुर्जर, सोमनाथ पपनेजा, गोपाल शर्मा, चंपक साधु, राजीव चौधरी, हरिओम शर्मा, विजयपाल चौहान, डॉ. विजय वीर सिंह, असीम, रामकिशन, विकास पंडित व सुशील नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed