फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Took a pledge to follow the ideals of Maharaj Agrasen

Meerut News: महाराज अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

Mon, 22 Sep 2025 08:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 22 Sep 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Took a pledge to follow the ideals of Maharaj Agrasen
शहर में कई स्थानों पर विभिन्न संगठनों ने किया महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन
विज्ञापन

- महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर यज्ञ के बाद काटा केक
- शहर में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा किए गए आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के तत्वावधान में सोमवार को तेजगढ़ी स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह का शुभारंभ पूजन और यज्ञ से हुआ। अग्रसेन महाराज के जयकारों के बीच अग्रसेन जयंती का केक काटा गया। संगठन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंघल और मेरठ महानगर अध्यक्ष नितिन गोयल ने कार्यक्रम का संचालन किया। महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंघल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन शासक होने के साथ साथ मानवता की मूर्ति और समाज सुधारक रहे। उनके सिद्धांत एक ईंट, एक रुपया समाज को संगठित और आत्मनिर्भर बनाने का संदेश देते हैं। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। नितिन गोयल ने कहा कि युवा और महिलाएं संगठन की धुरी हैं। यह समाज को नई पहचान देती हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने वैश्य समाज की राष्ट्र निर्माण में भूमिका के विषय में बताया। महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को आत्मसात करने का सभी ने संकल्प लिया। इस अवसर पर अमित मांगलिक और मनोज गुप्ता ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन ने लगाई थी पशु बलि पर रोक
दिल्ली रोड अग्रसेन भवन महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रधान अनिल कुमार गुप्ता और संचालन डॉ. सुबोध गर्ग ने किया। डॉ. सुबोध ने कहा कि महाराजा अग्रसेन पशु बलि के विरोधी थे। उन्होंने अपने राज्य में पशु बलि पर रोक लगा रखी थी। वह लोगों को अहिंसा का पाठ पढ़ाते थे। कार्यक्रम में अरुण कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, विकास, दिनेश कुमार, विपिन सराफ, विशेष अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रसेन सेवा ट्रस्ट ने किया ट्रस्टियों का सम्मान
अग्रसेन जयंती पर गढ़ रोड क्षेत्र में अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम डॉ. रामकुमार गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, ज्ञानेंद्र अग्रवाल सहित अन्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में ट्रस्टियों और 75 वर्ष से आयु वालों को प्रमाण पत्र दिए गए। महामंत्री गिरीश कुमार बंसल ने ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मनमोहन, अशोक कुमार, विष्ण शरण, अशोक गोयल, महेंद्र गुप्ता, डॉ. रामकुमार, राजबाला, वेद प्रकाश, फूलचंद, डॉ. ब्रजभूषण, डॉ. ओम प्रकाश, एसएन बंसल, सुंदरलाल, उमेश चंद का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed