फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Took a pledge for national unity by participating in a run

Meerut News: दौड़ लगाकर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Sat, 31 Oct 2026 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Took a pledge for national unity by participating in a run
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्कूलों में कार्यक्रम, रन फॉर यूनिटी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पित करके किया गया। प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी एवं समस्त शिक्षिकाओं ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने सरदार पटेल की दूरदर्शी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने देश की लगभग 600 रियासतों का ऐतिहासिक विलय करके एक अखंड भारत का निर्माण किया था। इस अवसर पर प्राचार्या ने समस्त छात्राओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ए एस इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस पंकज लवानिया, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह एवं एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

रन फॉर यूनिटी रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर फलावदा चौक तक पहुंची जिसमें विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन में 73 यूपी बटालियन एनसीसी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed