फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Tomorrow the last date to fill the exam form of even semester

सीसीएसयू: यूजी-पीजी में भरे जा रहे हैं ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सों के फॉर्म, ये है अंतिम तिथि

Mon, 14 Jun 2021 10:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 14 Jun 2021 10:01 AM IST
सार

यूजी-पीजी कोर्सों में ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सों के परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल है। इसलिए कल तक अपना फॉर्म भर लीजिए। 

विज्ञापन
Meerut News: Tomorrow the last date to fill the exam form of even semester
मेरठ: सीसीएसयू फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी कोर्सों में ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सों के परीक्षा फॉर्म भरने का मंगलवार को अंतिम दिन है। इन फार्मों की परीक्षाएं भी जुलाई में प्रस्तावित हैं। ऐसे में सभी छात्र-छात्राएं फॉर्म भर दें, ताकि परीक्षा में शामिल हो सकें।

विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल-सेल्फ फाइनेंस के सम सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाएं जून में होनी थीं। महामारी के लिए कारण परीक्षाएं लेट हो चुकी हैं। वार्षिक की परीक्षाएं दो जुलाई से होनी हैं। इनमें यूजी में प्रथम एवं पीजी में प्रथम वर्षों के छात्रों की परीक्षाएं नहीं होंगी, इन सभी को प्रोन्नत किया जाएगा। यूजी में द्वितीय और अंतिम वर्ष एवं पीजी में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं के साथ विवि ही सम सेमेस्टर के कोर्सों की परीक्षाएं भी करा सकता है। इनके परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 15 जून परीक्षा फॉर्म और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है। इन कोर्सों में एमए-एमएससी-एमकॉम रेग्युलर, एमएससी कृषि, बीएससी कृषि, बीएससी होम साइंस एवं एलएलबी और एलएलएम, बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीएससी होम साइंस, एमएससी होम साइंस, एमटेक, एमबीए, बीए-बीएड, बीएफए, समेत 20 के करीब कोर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed