फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jamiat Ulema E Hind Goodwill Parliament Today At More Than 100 Places Across Country News In Hindi

Deoband: देशभर में 100 से अधिक स्थानों पर जमीयत की सद्भावना संसद आज, दिया जाएगा सभी वर्गों को जोड़ने का संदेश

Sun, 28 Aug 2022 03:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Aug 2022 03:05 AM IST
सार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि धार्मिक घृणा और सांप्रदायिकता को समाप्त करने के लिए बीते दिनों सद्भावना मंच के नाम से प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें देश में एक हजार सद्भावना संसदों को आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन
Jamiat Ulema E Hind Goodwill Parliament Today At More Than 100 Places Across Country News In Hindi
जमीयत उलमा-ए-हिंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमीयत सद्भावना मंच के बैनर तले देश के विभिन्न राज्यों में 28 अगस्त (आज) सौ से अधिक स्थानों पर सद्भावना संसद का आयोजन होगा। सद्भावना संसद के संबंध में जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी का कहना है कि यह देश की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है जिसका स्पष्ट संदेश देश के सभी वर्गों को जोड़ना है। 

विज्ञापन


जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि धार्मिक घृणा और सांप्रदायिकता को समाप्त करने के लिए बीते दिनों सद्भावना मंच के नाम से प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें देश में एक हजार सद्भावना संसदों को आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत 28 अगस्त को देश के विभिन्न राज्यों में सौ से अधिक सद्भावना संसद का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां किसी से छिपी नहीं हैं। ऐसे में देश से प्यार करने वाले वफादार नागरिक और संगठन विशेषकर जमीयत जैसे संगठन चुप नहीं रह सकते। मुल्क में पनप रही नफरत और घृणा के माहौल को समाप्त करने के लिए सभी का एक मंच पर आना बेहद जरूरी है। वहीं, जमीयत के सचिव मौलाना नियाज अहमद फारुकी ने बताया कि जमीयत सद्भावना मंच के संयोजक मौलाना जावेद सिद्दीकी कासमी के कासमी के नेतृत्व में होने वाली सद्भावना संसद में सभी धर्मों के महत्वपूर्ण नेता भाग लेगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में होगी सद्भावना संसद

जमीयत सद्भावना संसद के संयोजक मौलाना जावेद सिद्दीकी ने बताया कि रविवार को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, चेन्नई, बिहार, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, मेवात और पंजाब, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, झारखंड, गोवा आदि राज्यों में सद्भावना संसद का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed