फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tomorrow DM office will be gheraoed in protest against illegal mining

Meerut News: अवैध खनन के विरोध में कल होगा डीएम कार्यालय का घेराव

Mon, 14 Apr 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow DM office will be gheraoed in protest against illegal mining
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की गांव मिलक में बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने किसान-मजदूरों की समस्या और अवैध खनन के मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन

मिलक गांव में मेरठ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक में गांव बडला में संगठन के कार्यकर्ता शुभम त्यागी, हमजा गाजी व अन्य संगठन के साथियों और किसानों द्वारा अवैध तरीके से खेत से किए जा रहे मिट्टी खनन के कार्य पर चर्चा की। बताया कि चल रहे खनन को रोक दिया है। वही तीन दिन से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। गांव बडला में किसानों के खेत से प्रशासन की अनुमति से पांच मीटर से ज्यादा मिट्टी उठाई जा रही है। विरोध के बाद भी मिट्टी ठेकेदार अवैध खनन का कार्य कर रहा है। किसानों द्वारा विरोध करने पर भी ठेकेदार मिट्टी खनन की धमकी दे रहा है। जबकि खेत की गहराई की वजह से रास्ता भी टूट गया है, जिसमें किसानों की भैंसा-बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्राॅली कभी भी पलट सकती है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष निखिल राव ने कहा कि धरना-प्रदर्शन को तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई भी संज्ञान नहीं लिया है। जल्द ही चुनाव आने वाले हैं। किसान मजदूर चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का काम करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ 15 अप्रैल को मेरठ कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से डीएम कार्यालय का घेराव करने करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मनीष पाल, कपिल त्यागी, राजकुमार, रहीश खान, कैफ, अहसान, कुलदीप, नेपाल, नीशू, जेनेंद्र, शहरोज, पवन, मांगेराम, पिंकी, सोनी, मोनिका, लक्ष्मी, भूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed