फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll Tax will increase from July 1 at Western UP toll plaza on Delhi-Dehradun National Highway, see new list

फिर बढ़ेगा टोल टैक्स: इस हाईवे से गुजरने पर झेलनी पड़ेगी महंगाई की मार, देखें Toll Tax की नई लिस्ट

Sat, 27 May 2023 01:44 PM IST
कपिल kapil मोहित कुमार, संवाद न्यूज एसेंजी, मोदीपुरम, मेरठ
मोहित कुमार, संवाद न्यूज एसेंजी, मोदीपुरम, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 May 2023 01:44 PM IST
सार

UP News : फिर से टोल टैक्स बढ़ने जा रहा है। अब दिल्ली-देहरादून हाईवे से गुजरने पर और अधिक महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। यहां देखिए टोल की नई लिस्ट।

विज्ञापन
Toll Tax will increase from July 1 at Western UP toll plaza on Delhi-Dehradun National Highway, see new list
सिवाया टोल प्लाजा

विस्तार

मेरठ में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वालों की जेब एक बार फिर से ढीली होगी। वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा एक जुलाई से टोल टैक्स बढ़ाने जा रही है, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। एनएचएआई की हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन


एनएच-58 पर सिवाया गांव के पास में वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा टोल टैक्स की वसूली करती है। कंपनी एक जुलाई से बढ़ा टैक्स वसूलेगी। कार और जीप पर कम से कम 10 रुपये और बस व ट्रक पर 15 और मल्टीएक्सल वाहन पर 30 रुपये तक अतिरिक्त टोल देना पड़ेगा। लोकल टैक्स भी बढ़ाने की तैयारी है। वर्तमान में लोकल टैक्स 25 रुपये है, जिसमें पांच रुपये की बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में टोल प्लाजा पर आने और जाने की 14 लेन हैं और हाईवे से प्रतिदिन औसतन 30 से 35 हजार वाहन निकलते हैं। वीकेंड पर यह संख्या 40 हजार के पार हो जाती है।
विज्ञापन


टोल टैक्स बढ़ाने का कोई नियम नहीं
टोल प्लाजा पर टैक्स बढ़ाने का कोई नियम नहीं है। 2012 में कंपनी ने एक साल में तीन बार टैक्स बढ़ाया था। पिछले साल जुलाई में टोल टैक्स बढ़ाया गया था। कार-जीप के 95 से 110, बस/ ट्रक के 335 से 385 और मल्टी एक्सल वाहन का टैक्स 585 से 620 रुपये किया गया था। लोकल की दरें 20 से बढ़ाकर 25 रुपये कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट, ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए निकले

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि गजट के अनुसार, बढ़ रही महंगाई को देखते हुए टोल बढ़ाया जाता है।

वर्तमान दरें
कार/जीप 110
बस/ ट्रक 385
मल्टी एक्सल वाहन 620
लोकल 25

टोल की संभावित दरें रुपये में
कार -जीप 120
ट्रक/बस 400
मल्टी एक्सल वाहन 650
लोकल 30

कंपनी एनएचएआई के निर्देश पर ही टोल की बढ़ोतरी करती है। प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा जा रहा है। वहां से निर्देश मिलने के बाद ही टोल टैक्स बढ़ाया जाएगा। एक जुलाई से बढ़ी दरें लागू होंगी। - प्रदीप चौधरी, प्रबंधक सिवाया टोल प्लाजा

यह भी पढ़ें: 
UP: कुख्यात बदन सिंह पर पांच लाख का इनाम, पासपोर्ट होगा निरस्त, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed